School Holiday: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9 से 12 तक का विस्तृत शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में मुख्य और पूरक परीक्षाओं की तारीखें, स्कूल स्तर पर होने वाली परीक्षाएं, छुट्टियों का शेड्यूल और नया सत्र कब शुरू होगा, जैसी सभी अहम जानकारियां दी गई हैं. यह लेख सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. क्योंकि इससे उन्हें पूरे वर्ष की तैयारी पहले से करने में मदद मिलेगी.
नया शैक्षणिक सत्र कब से होगा शुरू?
GSEB द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक नया सत्र 2025-26 का पहला दिन 9 जून 2025 से शुरू होगा. पहला सत्र 15 अक्टूबर 2025 तक चलेगा. जिसमें कुल 105 पढ़ाई के दिन होंगे. इसके बाद दिवाली की छुट्टियां शुरू होंगी और फिर दूसरा सत्र 6 नवंबर से शुरू होगा, जो 3 मई 2026 तक चलेगा.
कक्षा 10 और 12 की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी?
बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार SSC (कक्षा 10) और HSC (कक्षा 12) की मुख्य परीक्षाएं 26 फरवरी से 16 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी. ये परीक्षाएं बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर लिखित रूप में होंगी.
पूरक परीक्षा का टाइमटेबल
जिन छात्रों को मुख्य परीक्षा में कम अंक मिले हैं या वे फेल हो गए हैं. उनके लिए बोर्ड ने पूरक परीक्षाओं की तारीख 16 जून से 26 जून 2025 निर्धारित की है. यह परीक्षा मुख्य परीक्षा के बाद एक और अवसर देती है. जिससे छात्र अपना एक साल बचा सकते हैं.
पूरे वर्ष की प्रमुख परीक्षाओं की सूची
बोर्ड ने सभी कक्षाओं की परीक्षाओं की तारीखें पहले ही तय कर दी हैं. नीचे दी गई तालिका से आप पूरा टाइमटेबल देख सकते हैं:
परीक्षा का नाम | कक्षा/स्ट्रीम | तारीखें |
---|---|---|
पूरक परीक्षा | 10वीं और 12वीं | 16 – 26 जून 2025 |
प्रथम सत्र परीक्षा | 9वीं से 12वीं | 11 – 20 सितंबर 2025 |
प्रीलिम/द्वितीय सत्र परीक्षा | 9वीं से 12वीं (सभी स्ट्रीम) | 16 – 24 जनवरी 2026 |
टैलेंट सर्च टेस्ट | 9वीं | 28 जनवरी 2026 |
स्कूल स्तर की बोर्ड विषय परीक्षा | 10वीं और 12वीं | 30 जनवरी – 3 फरवरी 2026 |
आंतरिक थ्योरी व प्रैक्टिकल परीक्षा | 12वीं (विज्ञान संकाय) | 5 – 13 फरवरी 2026 |
मुख्य बोर्ड परीक्षा | 10वीं और 12वीं | 26 फरवरी – 16 मार्च 2026 |
वार्षिक परीक्षा | 9वीं और 11वीं | 9 – 20 अप्रैल 2026 |
पूरे वर्ष में कितनी छुट्टियां मिलेंगी?
नए शैक्षणिक कैलेंडर में यह साफ किया गया है कि छात्रों को पूरे वर्ष में कुल 80 दिन की छुट्टियां मिलेंगी, जो इस प्रकार हैं:
- 21 दिन की दिवाली छुट्टियां – 16 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025
- 35 दिन की गर्मी की छुट्टियां – 4 मई से 7 जून 2026
- 15 दिन की त्योहार संबंधी छुट्टियां
- 9 दिन की स्थानीय अवकाश
इस तरह पूरे वर्ष में छात्रों को आराम करने और परिवार के साथ समय बिताने के पर्याप्त मौके मिलेंगे.
पढ़ाई के कुल कितने दिन होंगे?
GSEB द्वारा तय किए गए नए शैक्षणिक सत्र में कुल 249 अकादमिक दिन होंगे. जिनमें से 240 दिन स्कूलों में पढ़ाई की नियमित कक्षाएं चलेंगी. इसका अर्थ है कि छात्रों को पढ़ाई के लिए भरपूर समय मिलेगा और तैयारी अच्छे से हो सकेगी.
प्रैक्टिकल और आंतरिक परीक्षाएं कब होंगी?
कक्षा 12 के विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए आंतरिक थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी. यह परीक्षा बोर्ड की अंतिम परीक्षा के पहले होगी और इसमें अच्छे अंक लाकर छात्र कुल अंकों को मजबूत कर सकते हैं.
टैलेंट सर्च टेस्ट और अन्य स्कूल स्तरीय परीक्षाएं
इस वर्ष का टैलेंट सर्च टेस्ट सिर्फ कक्षा 9 के छात्रों के लिए होगा और यह 28 जनवरी 2026 को लिया जाएगा. इसके अलावा कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल स्तर की बोर्ड विषय परीक्षा 30 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक होगी. यह छात्रों की तैयारी को जांचने का एक बेहतर मौका है.