Bank Holiday: अगर आप 28 फरवरी को बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार इस दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. यह अवकाश पूरे देश में लागू नहीं होगा. बल्कि कुछ विशेष क्षेत्रों तक सीमित रहेगा.
लोसार पर्व के कारण अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद
28 फरवरी को तिब्बती बौद्ध समुदाय के लिए खास पर्व लोसार मनाया जाएगा. यह पर्व मुख्य रूप से लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के बौद्ध बहुल इलाकों में मनाया जाता है. लोसार का अर्थ “नया साल” होता है और यह पर्व समृद्धि, प्रकृति और आध्यात्मिक शुद्धिकरण का प्रतीक माना जाता है. इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे.
किन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक?
RBI द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, 28 फरवरी को सिर्फ अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य सभी राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी. हालांकि ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्थानीय बैंक शाखा से संपर्क करके अवकाश की पुष्टि कर लें.
फरवरी 2025 में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?
फरवरी में विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों और आयोजनों के चलते कई दिनों तक बैंक बंद रह सकते हैं.
दिनांक | अवकाश का कारण | प्रभावित राज्य |
---|---|---|
3 फरवरी | सरस्वती पूजा | त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल |
11 फरवरी | थाई पूसाम | तमिलनाडु |
12 फरवरी | संत रविदास जयंती | पंजाब, उत्तर प्रदेश |
15 फरवरी | लुई-नगाई-नी | मणिपुर |
19 फरवरी | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती | महाराष्ट्र |
20 फरवरी | राज्य स्थापना दिवस | अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम |
21 फरवरी | स्थानीय चुनाव | विभिन्न राज्य |
26 फरवरी | महाशिवरात्रि | अधिकांश राज्य |
28 फरवरी | लोसार | अरुणाचल प्रदेश |
बैंकिंग सेवाओं पर प्रभाव
हालांकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं चालू रहेंगी. जिन ग्राहकों को चेक जमा करने या अन्य ऑफलाइन सेवाओं की आवश्यकता हो. वे अपने काम को पहले ही निपटाने की कोशिश करें.