Sona Chandi Ka Bhav: दुनियाभर में इस समय सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. अमेरिकी बाजार में सोने ने पहली बार 3,000 डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार कर लिया है. वैश्विक बाजार में आर्थिक अनिश्चितता, अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित कटौती और चीन-अमेरिका के बीच बढ़ती ट्रेड वॉर की आशंका से निवेशक सोने की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. इसका सीधा असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. जहां पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में जबरदस्त तेजी आई है.
बीते एक हफ्ते में सोने की कीमत में भारी उछाल
पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोना ₹1,960 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है. वहीं 22 कैरेट सोने में भी ₹1,800 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है. यह तेजी लगातार बनी हुई है और जानकारों का कहना है कि फिलहाल इसमें गिरावट के संकेत नहीं दिख रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता और डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी की वजह से यह तेजी और भी मजबूत हो रही है.
देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने के दाम
आज यानी 16 मार्च 2025 को देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम इस प्रकार हैं:
शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | 82,350 | 89,820 |
मुंबई | 82,200 | 89,670 |
कोलकाता | 82,200 | 89,670 |
चेन्नई | 82,200 | 89,670 |
जयपुर | 82,350 | 89,820 |
लखनऊ | 82,350 | 89,820 |
चंडीगढ़ | 82,350 | 89,820 |
हैदराबाद | 82,200 | 89,670 |
अहमदाबाद | 82,250 | 89,720 |
भोपाल | 82,250 | 89,720 |
चांदी के दाम भी चढ़े, निवेशकों की नजर
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है. बीते एक हफ्ते में चांदी ₹3,900 प्रति किलोग्राम महंगी हुई है. 16 मार्च को चांदी का भाव ₹1,03,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है. जबकि 15 मार्च को इंदौर में यह ₹99,500 और 13 मार्च को दिल्ली में ₹1,01,200 प्रति किलोग्राम थी. चांदी में भी तेजी का रुख बना हुआ है. क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोने के साथ-साथ चांदी की ओर भी बढ़ रहे हैं.
भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है. सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव बड़ा कारण है. इसके बाद भारत सरकार की ओर से लगाई जाने वाली इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति भी इसमें अहम भूमिका निभाती है. इसके अलावा भारत में त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में सोने की मांग काफी बढ़ जाती है. जिससे कीमतें भी ऊपर चली जाती हैं. भारतीय संस्कृति में सोने का महत्व सिर्फ आभूषणों तक सीमित नहीं है. बल्कि लोग इसे सुरक्षित निवेश के रूप में भी देखते हैं.
सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें?
जब भी आप सोना खरीदते हैं, तो उसकी शुद्धता जांचना बेहद जरूरी है. भारत में सोने की शुद्धता का प्रमाण ISO (Indian Standard Organization) और BIS (Bureau of Indian Standards) द्वारा दिए गए हॉलमार्क से पता चलता है. हॉलमार्क के जरिए यह जानकारी मिलती है कि सोना कितने कैरेट का है.
- 24 कैरेट सोने पर 999 लिखा होता है.
- 23 कैरेट पर 958.
- 22 कैरेट पर 916.
- 21 कैरेट पर 875.
- 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है.
बाजार में सबसे ज्यादा 22 कैरेट सोना बिकता है क्योंकि 24 कैरेट सोने से आभूषण नहीं बनाए जाते.
22 कैरेट और 24 कैरेट में क्या है फर्क?
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध यानी 99.9% होता है. इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिलाई जाती, लेकिन इसकी नर्मी के कारण इससे जेवर नहीं बनाए जा सकते. वहीं 22 कैरेट सोना लगभग 91.6% शुद्ध होता है, जिसमें 8-9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी या जिंक मिलाए जाते हैं. ताकि आभूषण मजबूत और टिकाऊ बनें. इसलिए आभूषणों के लिए ज्यादातर 22 कैरेट सोना ही इस्तेमाल किया जाता है.
घर बैठे ऐसे जानें सोने का भाव
अगर आप घर बैठे 22 कैरेट या 18 कैरेट सोने की कीमत जानना चाहते हैं तो सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दें. कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर SMS के जरिए ताजा रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा आप ibja.co या ibjarates.com जैसी वेबसाइट्स पर भी हर दिन के अपडेटेड रेट्स देख सकते हैं.
सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोना खरीदते समय हॉलमार्क का निशान जरूर जांचें. यह सरकार द्वारा प्रमाणित गुणवत्ता का प्रतीक है. भारत में हॉलमार्किंग BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) द्वारा निर्धारित की जाती है और यह ग्राहक को आश्वस्त करता है कि खरीदा गया सोना शुद्ध है. यदि सोने पर हॉलमार्क नहीं है, तो उसकी शुद्धता पर सवाल उठ सकते हैं.