School Holidays: मार्च का महीना जारी है और स्कूल के बच्चों को इस महीने की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार है। इस महीने कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। जिनकी वजह से स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाएंगे। होली, ईद-उल-फितर, उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों के कारण मार्च 2025 में कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि इस महीने किन-किन तारीखों पर स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी।
13 मार्च को मनाया जाएगा होलिका दहन, स्कूल रह सकते हैं बंद
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह पर्व खासतौर पर उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च को होगा। इस दिन कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहने की संभावना है। क्योंकि यह त्योहार पूरे भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।
14 मार्च को होली का त्योहार, बच्चों को मिलेगा अवकाश
रंगों का त्योहार होली इस साल 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली को बसंत के आगमन का संकेत भी माना जाता है। इस त्योहार पर उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहती है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा में होली का खासा उत्साह देखने को मिलता है। सरकारी और निजी स्कूलों में इस दिन अवकाश रहेगा।
30 मार्च को चैत्र सुखलादी, उगादी और गुड़ी पड़वा की छुट्टी
भारत में विभिन्न राज्यों में नए साल का स्वागत अलग-अलग नामों से किया जाता है। 30 मार्च को कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र सुखलादी के रूप में नववर्ष मनाया जाएगा। इस मौके पर इन राज्यों में स्कूलों में अवकाश रहेगा।
31 मार्च को ईद-उल-फितर की छुट्टी, स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे
ईद-उल-फितर इस साल 31 मार्च को मनाई जाएगी। यह मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। रमजान के महीने के खत्म होने के बाद चांद दिखने पर ईद मनाई जाती है। यह एक राजपत्रित अवकाश होता है। जिसके चलते पूरे भारत में सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद रहेंगे। कई निजी संस्थानों में भी इस दिन अवकाश रखा जाता है।
राज्यवार छुट्टियों की सूची
मार्च 2025 में स्कूलों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तिथियों पर घोषित की गई हैं। नीचे दी गई सूची में राज्यवार छुट्टियों की जानकारी दी गई है:
- संपूर्ण भारत – 31 मार्च (ईद-उल-फितर)
- उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा – 13 और 14 मार्च (होलिका दहन और होली)
- महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना – 30 मार्च (उगादी, गुड़ी पड़वा, चैत्र सुखलादी)