Bank Holiday:मार्च 2025 में होली समेत कई महत्वपूर्ण त्योहारों के कारण देशभर में अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें. हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग और एटीएम चालू रहेंगी. जिससे ग्राहक बिना किसी रुकावट के अपने वित्तीय लेनदेन जारी रख सकेंगे.
किस दिन और किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के अनुसार अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग अवकाश इस प्रकार रहेंगे:
तारीख | छुट्टी का कारण | किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे? |
---|---|---|
13 मार्च (गुरुवार) | होलिका दहन, अट्टुकल पोंगाला | उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, केरल |
14 मार्च (शुक्रवार) | होली (धुलेटी/धुलैंडी/डोल जात्रा) | बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्य |
15 मार्च (शनिवार) | होली (बिहार, ओडिशा) | अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, पटना |
16 मार्च (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
22 मार्च (शनिवार) | बिहार दिवस | बिहार |
23 मार्च (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
27 मार्च (गुरुवार) | शब-ए-कद्र | जम्मू |
28 मार्च (शुक्रवार) | जुमात-उल-विदा | जम्मू-कश्मीर |
30 मार्च (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
31 मार्च (सोमवार) | रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) | अधिकांश राज्य |
बैंक अवकाश के दौरान किन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं?
बैंक की छुट्टी के दौरान कई सेवाएं बंद रहती हैं. लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी.
- UPI और नेट बैंकिंग – ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, बिल पेमेंट, और रिचार्ज बिना किसी बाधा के कर सकते हैं.
- ATM सेवाएं – कैश निकालने और बैलेंस चेक करने की सुविधा जारी रहेगी.
- क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान – ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग कर सकते हैं.
- RTGS/NEFT लेनदेन – कुछ बैंक छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन ट्रांसफर की अनुमति देते हैं.
- मोबाइल बैंकिंग – अकाउंट बैलेंस चेक करना, मिनी स्टेटमेंट निकालना, फंड ट्रांसफर करना जारी रहेगा.
बैंक बंद रहने पर कौन-कौन सी सेवाएं प्रभावित होंगी?
हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी. लेकिन कुछ बैंकिंग सुविधाओं पर असर पड़ सकता है:
- लॉकर सेवाएं – बैंक शाखा बंद होने के कारण लॉकर ऑपरेशन संभव नहीं होगा.
- चेक क्लीयरेंस – बैंक अवकाश के कारण चेक क्लीयरेंस में देरी हो सकती है.
- बैंक शाखाओं में नकद जमा और निकासी – बैंक बंद रहने के कारण यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.
- डिमांड ड्राफ्ट जारी करना – बैंक अवकाश के दौरान यह सेवा प्रभावित हो सकती है.