Gold-Silver Rate: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी गई. आज रविवार होने के कारण बाजार बंद है. इसलिए सोने का भाव वही रहेगा, जो शुक्रवार को था. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 24 कैरेट (999) सोने का दाम 86,059 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
वहीं 23 कैरेट (995) सोने का भाव 85,714 रुपये और 22 कैरेट (916) सोने का भाव 78,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. 18 कैरेट (750) सोने की कीमत 64,544 रुपये और 14 कैरेट (585) सोने की कीमत 50,345 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 24 कैरेट चांदी की कीमत 96,724 रुपये प्रति किलो पहुंच गई.
शहरों के अनुसार सोने के भाव
देश के विभिन्न शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:
शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव | 18 कैरेट सोने का भाव |
---|---|---|---|
चेन्नई | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹66,010 |
मुंबई | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹65,550 |
दिल्ली | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
कोलकाता | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹65,550 |
अहमदाबाद | ₹80,160 | ₹87,440 | ₹65,590 |
जयपुर | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
पटना | ₹80,160 | ₹87,440 | ₹65,590 |
लखनऊ | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
गाजियाबाद | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
नोएडा | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
अयोध्या | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
गुरुग्राम | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
चंडीगढ़ | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत घटी
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 89,000 रुपये के नीचे फिसल गई. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये घटकर 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. कारोबारियों के मुताबिक स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा खरीदारों की कमजोर मांग के कारण यह गिरावट दर्ज की गई. हालांकि चांदी की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 99,500 रुपये प्रति किलो पहुंच गई.
सोना वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा नए सौदे किए जाने से वायदा बाजार में सोने की कीमत में वृद्धि हुई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 199 रुपये बढ़कर 86,032 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें 14,629 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.11 प्रतिशत घटकर 2,916.23 डॉलर प्रति औंस रह गया.
चांदी वायदा में भी उछाल
बाजार में चांदी की मांग बढ़ने से वायदा बाजार में इसकी कीमत में तेजी दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत 377 रुपये बढ़कर 97,919 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इसमें 19,953 लॉट के लिए कारोबार हुआ. हालांकि न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.21 प्रतिशत गिरकर 32.58 डॉलर प्रति औंस रही.
क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क?
हॉलमार्क किसी भी धातु की शुद्धता को प्रमाणित करने का एक तरीका है. आमतौर पर जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है, जो 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है. कई बार इसमें मिलावट कर 89-90 प्रतिशत शुद्ध सोने को भी 22 कैरेट बताकर बेचा जाता है. इसलिए जब भी सोना खरीदें तो उसकी हॉलमार्किंग की जांच जरूर करें.
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
हर कैरेट के सोने का अलग हॉलमार्क अंक होता है. उदाहरण के लिए:
- 24 कैरेट: 999
- 23 कैरेट: 958
- 22 कैरेट: 916
- 21 कैरेट: 875
- 18 कैरेट: 750
- 14 कैरेट: 585
अगर किसी जेवर पर 750 हॉलमार्क अंक है, तो इसका मतलब वह 75 प्रतिशत शुद्ध सोना है. इसी तरह 916 अंक 91.6 प्रतिशत शुद्धता को दर्शाता है. इसलिए सोना खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क नंबर की जांच करें.