Gold-Silver Price Today: अमेरिका-चीन के बीच जारी टैरिफ वार और वैश्विक बाजार में अस्थिरता का असर सोने-चांदी की कीमतों पर साफ देखा जा रहा है. जहां गुरुवार को सोने के दाम में गिरावट आई. वहीं चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई. 24 कैरेट सोने की कीमत पिछले बंद भाव 86,300 रुपये से घटकर 85,876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. वहीं चांदी की कीमत 95,993 रुपये से बढ़कर 96,460 रुपये प्रति किलो हो गई.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने जारी किए नए भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट (ibjarates.com) के अनुसार आज के सोने-चांदी के दाम में बदलाव हुआ है. IBJA द्वारा जारी ताजा भाव इस प्रकार हैं:
सोने की शुद्धता | सुबह का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
---|---|
सोना 999 | 85,876 |
सोना 995 | 85,532 |
सोना 916 | 78,662 |
सोना 750 | 64,407 |
सोना 585 | 50,238 |
चांदी 999 | 96,460 रुपये/किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव शहरवार
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम अलग-अलग हैं. नीचे दिए गए आंकड़ों में देखें कि आपके शहर में आज का सोना कितने का मिल रहा है:
शहर | 22 कैरेट (रुपये/10 ग्राम) | 24 कैरेट (रुपये/10 ग्राम) | 18 कैरेट (रुपये/10 ग्राम) |
---|---|---|---|
चेन्नई | 80,110 | 87,390 | 66,010 |
मुंबई | 80,110 | 87,390 | 65,550 |
दिल्ली | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
कोलकाता | 80,110 | 87,390 | 65,550 |
अहमदाबाद | 80,160 | 87,440 | 65,590 |
जयपुर | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
पटना | 80,160 | 87,440 | 65,590 |
लखनऊ | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
गाजियाबाद | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
नोएडा | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
अयोध्या | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
गुरुग्राम | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
चंडीगढ़ | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
सोने की वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 199 रुपये की तेजी के साथ 86,032 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में सोने की वायदा कीमत 0.11% गिरकर 2,916.23 डॉलर प्रति औंस हो गई.
चांदी वायदा कीमतों में भी तेजी
वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई. एमसीएक्स पर मई डिलीवरी वाली चांदी 377 रुपये बढ़कर 97,919 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. वहीं न्यूयॉर्क में चांदी का वायदा भाव 0.21% गिरकर 32.58 डॉलर प्रति औंस हो गया.
क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क?
गोल्ड हॉलमार्क, सोने की शुद्धता की गारंटी होती है. 22 कैरेट गोल्ड आमतौर पर 91.6% शुद्ध होता है, लेकिन कई बार मिलावट की संभावना रहती है. इसीलिए सोना खरीदते समय हॉलमार्क देखना बहुत जरूरी होता है. हॉलमार्क कोड से सोने की शुद्धता की पहचान की जा सकती है:
हॉलमार्क कोड | सोने की शुद्धता |
---|---|
375 | 37.5% |
585 | 58.5% |
750 | 75.0% |
916 | 91.6% |
990 | 99.0% |
999 | 99.9% |
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सोने की शुद्धता को जांचने के लिए BIS (Bureau of Indian Standards) का हॉलमार्क सबसे प्रमाणिक तरीका है. हॉलमार्क में कैरेट के अनुसार अंक दिए जाते हैं:
- 24 कैरेट पर 999
- 23 कैरेट पर 958
- 22 कैरेट पर 916
- 21 कैरेट पर 875
- 18 कैरेट पर 750
अगर आप सोना खरीद रहे हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें और किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए BIS प्रमाणित आभूषण ही खरीदें.