अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ वार के कारण वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है. इस स्थिति का असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखा जा रहा है. मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई.
24 कैरेट सोने की कीमत में बढ़ोतरी
मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में उछाल देखा गया. पिछले बंद 85,320 रुपये के मुकाबले सोने की कीमत बढ़कर 86,432 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.
चांदी के रेट में भी हुआ इजाफा
चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई. पिछले बंद स्तर 94,398 रुपये प्रति किलो के मुकाबले चांदी का रेट बढ़कर 95,293 रुपये प्रति किलो हो गया.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज का सोने-चांदी का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा. नीचे दिए गए ताजा रेट देखें:
सोने-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट (10 ग्राम) | दोपहर का रेट (10 ग्राम) | शाम का रेट (10 ग्राम) |
---|---|---|---|
सोना 999 | 86,432 रुपये | – | – |
सोना 995 | 86,086 रुपये | – | – |
सोना 916 | 79,172 रुपये | – | – |
सोना 750 | 64,824 रुपये | – | – |
सोना 585 | 50,563 रुपये | – | – |
चांदी 999 | 95,293 रुपये प्रति किलो | – | – |
22, 24 और 18 कैरेट सोने का भाव प्रमुख शहरों में
शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव | 18 कैरेट सोने का भाव |
---|---|---|---|
चेन्नई | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹66,010 |
मुंबई | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹65,550 |
दिल्ली | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
कोलकाता | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹65,550 |
अहमदाबाद | ₹80,160 | ₹87,440 | ₹65,590 |
जयपुर | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
पटना | ₹80,160 | ₹87,440 | ₹65,590 |
लखनऊ | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
गाजियाबाद | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
नोएडा | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
अयोध्या | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
गुरुग्राम | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
चंडीगढ़ | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
गोल्ड हॉलमार्किंग का महत्व
गोल्ड खरीदते समय उसकी शुद्धता पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है. हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता की पुष्टि होती है. 22 कैरेट गोल्ड का उपयोग ज्यादातर आभूषणों के निर्माण में किया जाता है, जो 91.6% शुद्ध होता है. कई बार दुकानदार 89% या 90% शुद्ध सोने को 22 कैरेट बताकर बेचते हैं. इसलिए हॉलमार्क देखना जरूरी है.
हॉलमार्क के आधार पर सोने की शुद्धता
- 375 हॉलमार्क: 37.5% शुद्ध सोना
- 585 हॉलमार्क: 58.5% शुद्ध सोना
- 750 हॉलमार्क: 75% शुद्ध सोना
- 916 हॉलमार्क: 91.6% शुद्ध सोना
- 990 हॉलमार्क: 99% शुद्ध सोना
- 999 हॉलमार्क: 99.9% शुद्ध सोना
कैसे करें हॉलमार्क चेक?
सोने की शुद्धता का पता लगाने के लिए हॉलमार्क नंबर की पहचान करना जरूरी होता है.
- 24 कैरेट: 999 अंकित
- 23 कैरेट: 958 अंकित
- 22 कैरेट: 916 अंकित
- 21 कैरेट: 875 अंकित
- 18 कैरेट: 750 अंकित
जब भी सोना खरीदें. उसकी BIS हॉलमार्किंग जरूर चेक करें. इससे आप मिलावटी सोने से बच सकते हैं और अपने निवेश को सुरक्षित बना सकते हैं.